वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के शीर्ष अधिकारी और दो अन्य जनरलों को पदों से हटा दिया है। ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच सेना के शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने के कारणों की कोई जानकारी नहीं दी गई है। पेंटागन के शीर्ष प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि जनरल रैंडी जॉर्ज सेना के 41वें चीफ आॅफ स्टाफ के पद से तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जॉर्ज ने अगस्त 2023 में बाइडन प्रशासन के तहत सेना के चीफ आॅफ स्टाफ का पद संभाला था, जिसका कार्यकाल आमतौर पर चार साल का होता है। पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया कि जनरल क्रिस्टोफर लानेव कार्यवाहक चीफ आॅफ स्टाफ होंगे। लानेव हेगसेथ के शीर्ष सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत थे, पिछले अक्टूबर में ट्रंप ने अचानक उन्हें सेना के उप प्रमुख के पद के लिए नामित किया था। दो साल पहले तक केवल दो-स्टार जनरल रहे क्रिस्टोफर लानेव के लिए यह एक अभूतपूर्व पदोन्नति थी।
अगस्त 2023 से अमेरिकी सेना का नेतृत्व कर रहे थे जॉर्ज
जनरल रैंडी जॉर्ज अगस्त 2023 से सेना प्रमुख के पद पर थे और उनका कार्यकाल सामान्य तौर पर चार साल का होता है, लेकिन उन्हें बीच में ही हटाया गया। वे एक अनुभवी सैन्य अधिकारी रहे हैं और उन्होंने खाड़ी युद्ध, इराक और अफगानिस्तान जैसे बड़े युद्धों में हिस्सा लिया था। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने पुष्टि करते हुए कहा कि जनरल रैंडी जॉर्ज अब 41वें आर्मी चीफ के पद से तुरंत हट रहे हैं। उन्होंने जॉर्ज की देश के लिए दशकों की सेवा की सराहना भी की, लेकिन साथ ही यह भी साफ किया कि अब सेना में नेतृत्व बदलाव का समय आ गया था। दिलचस्प बात यह है कि रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले ही जनरल जॉर्ज वेस्ट प्वाइंट में कैडेट्स को प्रशिक्षण दे रहे थे और अपने अनुभव साझा कर रहे थे।
क्रिस्टोफर ला-नेव बनाए गए नए सेना प्रमुख
जनरल रैंडी जॉर्ज का कार्यकाल सामान्य तौर पर 2027 तक चलना था, लेकिन उन्हें बीच में ही हटाया गया। वे एक अनुभवी अधिकारी रहे हैं और उन्होंने खाड़ी युद्ध, इराक और अफगानिस्तान जैसे अहम मिशनों में हिस्सा लिया था। वे लॉयड आॅस्टिन के सैन्य सलाहकार भी रह चुके हैं। अब उनकी जगह अस्थायी तौर पर क्रिस्टोफर ला-नेव को आर्मी चीफ बनाया गया है। ला-नेव इससे पहले वाइस चीफ थे और 82वीं एयरबोर्न डिवीजन का नेतृत्व कर चुके हैं। पेंटागन ने उन्हें 'अनुभवी और भरोसेमंद' बताया है, जो प्रशासन की नीतियों को सही तरीके से लागू कर सकते हैं।





