यूपी में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी मथुरा से हैरान कर देने वाली खबर आई है। वृंदावन से अपने घर से बाहर निकली दो सगी नाबालिग बहनों को मथुरा ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आॅटो चालक सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी आॅटो चालक बताया जा रहा है। मामला कोतवाली के अद्धा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। 


जानकारी के अनुसार एक मई को अचानक से दोनों बहने लापता हो गई थीं। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की थी लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका था। इसे बाद उसके पिता ने वृंदावन कोतवाली में बेटियों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी तभी अगले दिन दोनों बहने बदहवास हालत में अपने घर पहुंच गर्इं। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों बहनें घर से निकलकर गौरी गोपाल आश्रम के पास पहुंची। वहां पर समीर नामक आॅटो चालक से हुई। उसने मदद के बहाने उन्हें अपने आॅटो में बैठा लिया और मथुरा ले जाकर एक गेस्ट हाउस में अपने दोस्तों कृष्णा मीणा और रूपेश को वहां बुला लिया। इस मामले में रिसेप्शन पर तैनात शिवा भी उनके गैंग में शामिल हो गया। चारों ने मिलकर दोनों नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें मथुरा जंक्शन ले जाकर दिल्ली वाली ट्रेन में बैठा दिया। दोनों बहनों ने सूझजूझ से काम लेते हुए किसी तरह वहां से बाहर आर्इं और किसी तरह से अपने घर पर पहुंची गर्इं। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट को दुृष्कर्म की धाराओं में तब्दील किया और पोस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने टीम का गठन कर चारों आरोपियों को दबोच लिया और जेल भेज दिया।