जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकियों के मोबाइल फोन से कई आॅडियो क्लिप भी बरामद की गई है। ये आॅडियो पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजी गर्ठ थीं। बरामद क्लिप्स में विस्फोट से पूर्व पूरे मूवमेंट की जानकारी है। क्लिप में यहां तक जिक्र है कि विस्फोट के बाद हुए नरसंहार की भी वीडियो भेजी जाएं।

बता दें कि संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी कि बाद एटीएस बरामद मोबाइल फोन की गहनता से जांच कर रही है। पाकिस्तानी हैंडलर्स कॉल पर बताते थे कि उन्हें कहां रेकी करना है और उनका टॉरगेट क्या है। साथ ही घटना को किस तरह अंजाम देना है। सूत्रों की मानें तो हैंडलर्स सबसे पहले बड़ी वारदात को लखनऊ में ही अंजाम देने वाले थे। इसके अलावा उनके निशाने पर गाजियाबाद, अलीगढ़ के साथ ही कई धार्मिक शहर भी शामिल थे।
बता दें कि गिरफ्तार साकिब ने काफी धनराशि अपने बैंक खातों में भी ली है। साथ ही अपने करीबियों और गिरोह के अन्य सदस्यों के खातों में भी ट्रांसफर कराई गई है। जांच एजेंसी ने सभी खातों का ब्योरा बैंकों से मांगा है, जिससे यह पता चल सके कि पाकिस्तानी हैंडलर्स ने अब तक कितनी रकम किस-किसको भेजी है।

बता दें कि पाकिस्तान हैंडलर्स द्वारा जिन-जिन बैंक खातों में धनराशि भेजी गई है उन सभी पर कार्रवाई होना तय है। बता दें कि गिरफ्तार साकिब और उसके साथी कई बार लखनऊ आए थे। उन्हें पता था कि सबसे अधिक भीड़ रेलवे स्टेशन पर शाम के वक्त होती है। इस तरह की सारी जानकारियां साकिब दुबई में बैठे पाकिस्तानी हैंडलर्स को दे रहे थे।





