जन प्रवाद, ब्यूरो।
गोरखपुर। आज सीएम योगी आदित्यनाथ जनपद गोरखपुर को बड़ी सौगात देने वाले हैं। सीएम आज माधव नगर वार्ड के जंगल बेनी माधव मोहल्ले में 5.3 करोड़ से बने कल्याण मंडपम और तारामंडल क्षेत्र में वाटर बॉडी पर निर्मित टूलेन ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वह एकीकृत मंडलीय कार्यालय, कुश्मी अपार्टमेंट और गोरखपुर सोनौली मार्ग पर बनने वाले प्रवेश द्वार के निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे। बता दें कि कल्याण मंडपम शहर का छठवां क्रियाशील कल्याण मंडपम होगा। आज सीएम योगी अपने कर कमलों से 71 विकास परियोजनाओं की इस जनपद को सौगात देंगे।






