जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं मनोबल को मजबूत करने के लिए बेहतर आवासीय और कार्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन्स, थाना, बैरक, अग्निशमन केंद्र एवं अन्य निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं। आधुनिक पुलिसिंग के लिए मजबूत आधारभूत ढांचा अत्यंत आवश्यक है। इसके निर्माण कार्यों में तकनीकी मानकों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और आवश्यकतानुसार तकनीकी विशेषज्ञों एवं अतिरिक्त मैनपावर की सहायता ली जाए। उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थानों से समय-समय पर थर्ड पार्टी आॅडिट कराने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों को मेरिट के आधार पर भरने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस बल की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक, सुरक्षित एवं उपयोगी अधोसंरचना विकसित की जाए।





