जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक को नई जिंदगी मिल गई है। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं। भविष्य में उनकी सुरक्षा के लिए सरकार ने जिम्मेदारी ली है। उन्हें 24 घंटे दो सुरक्षाकर्मी मिल गए हैं। अब उनके साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सलीम वास्तिक की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी दिन-रात तैनात रहेंगे। सोमवार को यूपी पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने मीडिया को अवगत कराया कि सलीम वास्तिक ठीक होकर घर आ चुके हैं। पुलिस ने पहले उनके घर का निरीक्षण किया इसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया करा दी गई है। वास्तिक पर लोनी स्थित उनके दफ्तर में जिहादियों ने हमला किया गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिछले एक माह से वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे थे।

सलीम के परिजनों का कहना है कि वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। उन्हें बोलने में दिक्कत है। गले पर बहुत ही गंभीर जख्म है जिसको ठीक होने में अभी काफी समय लगेगा। बता दें कि सलीम वास्तिक एक्स मुस्लिम हैं। वे सोशल मीडिया पर इस्लाम से जुड़े गलत तथ्यों को उजागर करते थे और मुस्लिमों को ही यह समझाने का प्रयास करते थे कि उनका धर्म कट्टरता नहीं सिखाता। उनकी बातें कुछ को अच्छी तो कुछ को इतनी बुरी लगती थीं कि उनकी जान लेने पर जिहादी आमादा हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें मारने के लिए पाकिस्तान से सुपारी दी गई थी। उनकी काफी दिनों पहले से ही रेकी की जा रही थी। पहले जिस व्यक्ति ने सुपारी ली थी वह सलीम को मारने में नाकामयाब रहा। इसके बाद 27 फरवरी को जीशान अली और उसके भाई गुलफाम ने चाकू से हमला कर दिया था। जिससे सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे।





