यूपी में 40 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा, आगामी पीढ़ियों को जीवन देंगे पौधे : योगी

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में प्रदेश ने 40 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर नया इतिहास रच दिया गया है। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि यह ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ के नवसामर्थ्य का जयघोष है। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आने वाली पीढ़ियों के प्रति उत्तरदायित्व और जीवन संरक्षण का संदेश समेटे यह अभियान सनातन चेतना का महोत्सव है।


उन्होंने कहा कि मेरा आप सभी से आग्रह है कि वृक्षारोपण को अपने जीवन के संस्कारों और उत्सवों से जोड़ें। परिवार के शुभ अवसरों, मांगलिक आयोजनों और विशेष दिनों को वृक्षारोपण से जोड़कर हम प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा सकते हैं। यही पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, सुरक्षित और समृद्ध प्रदेश का आधार बनेंगे।