यूपी में पीसीएस अधिकारियों का तबादला, 182 उपजिलाधिकरियों को मिली नई तैनाती

जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ी संख्या में पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 182 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत कई जिलों के एसडीएम बदल दिए गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात पीसीएस अधिकारियों को दूसरे जनपदों में नई तैनाती मिली है। 


रविवार देर रात किए गए फेरबदल के तहत पीसीएस अधिकारी सुरभि शर्मा को कानपुर देहात से बागपत जनपद में एसडीएम पद पर तैनात किया गया है। वहीं पुष्पेंद्र पटेल का तबादला गाजीपुर से अंबेडकर नगर और शुभम यादव का उन्नाव से बुलंदशहर किया गया है। वहीं मिमथलेश कुमार तिवारी को रायबरेली से मैनपुरी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा लवलीत कोर को हाथरस से ट्रांसफर कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुष्परनाथ चौधरी को अमरोहा से उन्नाव, वीर सिंह को अलीगढ़ में सहायक नगर आयुक्त के पद से हटाकर रायबरेली का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। अवधेश कुमार को देवरिया से फिरोजाबाद, दीपिका मेहरा को मथुरा से शामली ओर सचिन राजपूत को आगरा से शामली भेजा गया है। राम जनम यादव को बरेली से हरदोई, देवेन्द्र प्रताप सिंह को यूपीडा से झांसी, प्रज्ञा पाण्डेय को उन्नाव से बाराबंकी और अजेंद्र सिंह को कौशांबी से उन्नाव का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने 182 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर नई जिम्मेदारी दी है।