सशक्त निर्णयों से प्रदेश के समग्र विकास को नई गति 

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, औद्योगिक विकास, शिक्षा, युवा कल्याण, परिवहन एवं सामाजिक सुरक्षा सहित प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत हैं। युवाओं के रोजगार के साथ ही महिला सशक्तीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीन टेक्नोलॉजी के साथ ही औद्योगिक विकास एवं शिक्षा पर जोर दे रहे हैं। जिस तरह से प्रदेश में विकास की बयार बह रही है वह दिन दूर नहीं जब यूपी देश का हर मायने में अव्वल प्रदेश बनेगा।