गोरखपुर में विकास की लगी झड़ी, 757 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र में 757 करोड़ से अधिक लागत की 24 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।


सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन व्यवस्था के माध्यम से विकास और जनकल्याण की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को नई गति मिल रही है।