868 करोड़ से गाजियाबाद का होगा विकास, 90 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद गाजियाबाद में 868 करोड़ से अधिक लागत की 90 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही स्व. राजपाल त्यागी (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उ.प्र. सरकार) की प्रतिमा के अनावरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रतीकात्मक चेक एवं चाबी वितरित की। 


इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद में उत्कृष्ट सड़क अवसंरचना का विकास सुशासन का प्रतिफल है। आधुनिक कनेक्टिविटी, सुदृढ़ आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ‘नया उत्तर प्रदेश’ विकास एवं सुशासन का उत्कृष्ट मॉडल बनकर निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।