सीएम योगी ने काल भैरव मंदिर में की पूजा

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
लखनऊ। सीएम योगी शुक्रवार शाम करीब 6 बजे काशी पहुंचे। सीएम योगी ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए और जलाभिषेक किया। तत्पश्चात काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने योगी की नजर उतारी। इस दौरान सीएम मुस्कुराते हुए  दिखाई दे रहे हैं। मंदिर की परंपरा के अनुसार, सीएम योगी ने बाबा काल भैरव को सरसों का तेल अर्पित किया। साथ ही काले धागे को अपने ऊपर तीन बार फेरकर चढ़ाया। इस दौरान योगी बाबा काल भैरव का मंत्रोच्चार करते दिखे।