जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा राहत सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ के कुछ क्षेत्रों में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएम योगी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार सभी प्रभावित नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।

प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित किए जा रहे हैं।





