जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 लाख शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का बुधवार को बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी से शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी 1,200 का अंतरण एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। इसके अलावा 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मध्य महत्वपूर्ण एमओयू का आदान-प्रदान भी हुआ।
इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं एवं बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी कार्मिकों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को बधाई दी।





