25 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन, बेरोजगार युवा पहुंचे दादरी 

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दादरी में 25 अक्टूबर को सुबह साढ़े नौ बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों ने रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। जिसमें आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य समस्त वर्ग के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इसी योग्यता के अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है। वह रोजगार मेले में भाग ले सकेंगे। 


पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों को बताया गया है कि उपरोक्त मेले में प्रतिभाग के लिए रोजगार संगम पोर्टल (ROJGARSANGAM.UP.GOV.IN) पर जॉबसीकर के रूप में पंजीयन करें तथा रोजगार मेले में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी प्रतिभा के अनुसार कम्पनियों में साक्षात्कार देकर सेवायोजित होने का अवसर प्राप्त करें। पंजीयन संबंधी समस्या के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय (आरआई सेन्टर) झुण्डपुरा, सेक्टर 11 नोएडा गौतमबुद्धनगर में सपंर्क किया जा सकता है।