अब दुनिया के सामने होगी एलियंस और यूएफओ की सच्चाई, ट्रंप ने दिया ऐतिहासिक आदेश

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। ब्रह्मांड के सबसे बड़े रहस्य यानी एलियंस और यूएफओ की सच्चाई अब दुनिया के सामने आने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। ट्रंप ने दशकों से बंद पड़ी उन फाइलों को सार्वजनिक कर दिया है, जिन्हें अब तक टॉप सीक्रेट माना जाता था।
हमेशा से रहस्य थे एलियंस]


वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए एलियंस हमेशा से रहस्य के विषय रहे हैं। अब तक दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने इसको लेकर कई दावे किए हैं। अभी तक इस प्रश्न का सटीक उत्तर किसी के पास नहीं है कि क्या हम ब्रह्मांड में अकेले हैं या फिर कहीं और भी दुनिया है? वैज्ञानिकों से लेकर आम लोगों के मन में आने वाले इस सवाल पर अब तक का सबसे बड़ा पर्दाफाश हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाते हुए पेंटागन की उन अलमारियों को खोल दिया है, जो बरसों से टीप सीक्रेट के रूप में बंद थी। इन फाइलों ने यूएफओ और एलियंस को लेकर कई राज खोले हैं। ट्रंप सरकार ने एलियंस को लेकर कई फाइल शेयर की हैं। 
ट्रंप के आदेश पर जारी फाइले


ट्रंप के आदेश पर जारी इन फाइलों में सितंबर 2023 की एक डरावनी घटना का भी जिक्र किया है। इस घटना के दौरान आसमान में 195 फीट लंबा एक रहस्यमयी धातु का अंडाकार आॅब्जेक्ट देखा गया था। अब आम लोग भी सरकारी पोर्टल पर जाकर इन असली वीडियो और मिलिट्री रिपोर्ट्स को देख सकते हैं। वीडियो में आसमान में एक चमकदार सितारे जैसी आकृति उड़ रही है। इस कई लोगों ने एलियन स्पेसक्राफ्ट बताया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो को साल 2013 में मध्य पूर्व के ऊपर अमेरिकी सैन्य मिशन के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। अमेरिका द्वारा जारी एक मिनट 46 सेकेंड के वीडियो में एक आठ कोनों वाला चमकदारी रहस्यमयी वस्तु आसमान में अजीब तरीके से घूमती नजर आती है। अमेरिकी जांच एजेंसी एएआरओ द्वारा जारी वीडियो में रहस्यमयी वस्तु कभी स्क्रीन के एक कोने से दूसरे कोने की तरफ जाती दिख रही है। उसके पीछे चमकदार पूंछ भी दिख रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। 
चंद्रमा से जुड़ा है चौंकाने वाला हिस्सा


पब्लिक की गई फाइलों में सबसे चौंकाने वाला हिस्सा चंद्रमा से जुड़ा है। इसमें 1969 के अपोलो 12 मिशन के दौरान चंद्रमा की सतह से ली गई अज्ञात घटनाओं की तस्वीरें भी शामिल हैं। इसके साथ ही 1972 के अपोलो 17 मिशन के चालक दल के बीच हुई बातचीत के ट्रांसक्रिप्ट यानी लिखित रिकॉर्ड भी जारी किए गए हैं। इन रिकॉर्ड्स के अनुसार अपोलो 17 के पायलट रोनाल्ड इवांस ने अंतरिक्ष में कुछ रहस्यमयी चीजें देखी थीं। उन्होंने मिशन कंट्रोल को बताया था कि कुछ बहुत ही चमकीले कण या टुकड़े हमारे पास से गुजर रहे हैं। ये उड़न तश्तरी हैं। इसमें एलियंस हो सकते हैं।
भारत में भी लोग पूछ रहे हैं सवाल


अब भारत में भी लोग पूछ रहे हैं कि हमारे आसमान में क्या हो रहा है?  बता दें कि हिमालय की ऊंचाई से लेकर उत्तर प्रदेश के मैदानों तक, भारत में अनदेखी उड़ती वस्तुओं की लंबी कहानी है। 2012 में भारतीय सेना ने कई महीनों तक आसमान में 100 से ज्यादा चमकते हुए गोले देखे थे। ये वस्तुएं क्षितिज पर तेजी से घूम रही थीं। रडार और ग्राउंड सेंसर्स से निगरानी की गई, लेकिन कुछ समझ नहीं आया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो भी एलियंस को लेकर बहुत सतर्क है। 2024 में इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि उन्हें कोई शक नहीं कि तकनीकी रूप से बेहद उन्नत एलियंस मौजूद हैं। वे पृथ्वी पर आ चुके होंगे। उन्होंने इंसानों की स्थिति को चिड़ियाघर के जानवरों से जोड़ा और कहा कि कोई एडवांस सभ्यता हमें दूर से देख रही हो सकती है। यह बयान भारत की सोच में बड़े बदलाव का संकेत था।