जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान युद्ध को करीब पांच सप्ताह बीत चुके हैं। इसके बंद होने की फिलहाल दूर-दूर तक कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। युद्ध ने अब और भी खतरनाक रूप ले लिया है। एक के बाद एक कई सैन्य विमानों और हेलीकॉप्टरों के मार गिराने के बाद युद्ध और भी भयाभय हो सकता है। बता दें कि बीते पांच सप्ताह से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध अब अपने सबसे खतरनाक और अनिश्चित दौर में जा चुका है।

खबर है कि बीते 24 घंटे के अंदर ईरान ने दो अमेरिकी लड़ाकू विमनों को मार गिराया है। वहीं बचाव अभियान में लगे दो अन्य ब्लैक हेलिकॉप्टर भी ईरानी हमले का शिकार हो गए। ईरानी मीडिया की ओर से कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि कुवैत स्थित कैंप बुहरिंग पर हुए ईरानी हमलों में अमेरिकी सेना का एक बोइंग सीएच-47 हेलीकॉप्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जब से जंग शुरू हुई तब से अमेरिकी विमानों को पहली बार बड़ा नुकसान हुआ है।

ऐसा कहा जा सकता है कि इस हमले ने वाशिंगटन के एयर सुपीरियरिटी के दावों को चुनौती दे दी है। जानकारी यह भी मिल रही है कि एक अमेरिकी एफ-15ई लड़ाकू विमान एक अन्य अभियान के दौरान क्रैश हो गया। इसमें दो क्रू मेंबर होने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा लापता है।





