जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। (कपिल चावला की रिपोर्ट) जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इकरार नगर में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर शर्मा हाजी और किरण गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इकरार नगर में इलाके के बंटवारे को लेकर शर्मा हाजी और किरण गुट के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच इलाके के बंटवारे को लेकर पहले भी कई बार विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई बड़ी घटना न हो। वहीं, नगर कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





