रक्षामंत्री ने तुलसीदास जयंती पर किया नमन, उनकी रचना ‘रामचरित मानस’ पर डाला प्रकाश

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने गोस्वामी जी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर लिखा कि..
जा पर कृपा राम की होई।
ता पर कृपा करहिं सब कोई॥


उन्होंने कहा कि भक्ति को लोकचेतना से जोड़ने वाले महान संत एवं महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। ‘श्रीरामचरितमानस’ जैसी कालजयी रचना के माध्यम से उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जन-जन के जीवन से जोड़ा और सत्य, मर्यादा, करुणा, कर्तव्य तथा लोककल्याण की राह दिखाई।
राजनाथ सिंह ने कहा कि तुलसीदास जी की कृतियां भक्ति की अभिव्यक्ति मात्र नहीं हैं बल्कि भारतीय जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का अमूल्य प्रकाश है। रामचरितमानस जैसा ग्रंथ भारत की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सदाचार और सुपंथ का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।