थूक जिहाद से बचना है तो सनातनी ही करें कारोबार

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नई दिल्ली। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद आज केदारनाथ के कपाट खुल गए हैं। कल यानी 23 अप्रैल को बदरीनाथ के कपाट खुल जाएंगे। चारधाम की यात्र के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले हैदराबाद विधायक टी राजा सिंह भी चारधाम यात्रा कर रहे हैं। 


देहरादून पहुंचने पर उन्होंने कहा कि चारों धाम की यात्रा की पवित्रता बनाए रखने के लिए सिर्फसनातनियों को ही व्यापार की अनुमति देनी चाहिए। श्रद्धालुओं को थूक जिहाद और व्यापार जिहाद से बचाने का सिर्फयही तरीका है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और चारधाम यात्रा में उत्तराखंड सरकार का गैर हिन्दुओं को प्रतिबंधित करना सराहनीय कदम है। 


उन्होंने कहा कि कालसी के हरिपुर को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जाए। ऐसा कहा जाता है कि चारधाम की यात्रा की शुरुआत हरिपुर के चमुना घाट से ही होती थी, लेकिन इसे बंद कर दिया गया था। अब नए घाट के निर्माण से यह दोबारा शुरू हो सकती है।