जन प्रवाद, ब्यूरो।
बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बहराइच में नेपालगंज रोड-नानपारा-बहराइच रेल खंड एवं इस खंड पर ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की वर्चुल उपस्थिति रही।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि जब कनेक्टिविटी बेहतर होती है तो वह हमें गति देती है और जब गति सकारात्मक दिशा में अपने गंतव्य की ओर बढ़ती है तो वही प्रगति का आधार बनती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में देश व प्रदेश के अंदर रेलवे के क्षेत्र में जो कायाकल्प हुए हैं, वे विकसित भारत संकल्पना की सिद्धि के माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने रेल मंत्री का हृदय से धन्यवाद एवं प्रदेश वासियों को बधाई।






