जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। मार्च का महीना गर्मियों की छुट्टियों से पहले की एक छोटी छुट्टी के लिए एकदम सही है। इस सयम पर्यटन स्थलों पर भीड़ कम होती है और मौसम घूमने के अनुकूल होता है। साथ ही मार्च में मौसम न तो बहुत गर्म होता है और न ही ठंडा। यह समय सभी ऋतुओं में उत्तम वसंत का होता है। वहीं बसंती बयार मन को प्रफुल्लित कर देती है। इस माह देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां का मौसम सुहावना हो जाता है। पहाड़ों पर हल्की ठंडक के साथ प्राकृतिक सुंदरता, समुद्री तटों और ऐतिहासिक स्थलों का दृश्य अद्वितीय होता है। इसके अलावा होली के त्यौहार का उल्लास इस महीने की खास पहचान है। ऐसे में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस लेख में मौसम, त्यौहार और ऐतिहासिक महत्व वाली जगहों के बारे में बताते हैं हां की खूबसूरती यादगार बन जाएगी।
——————
मथुरा-वृंदावन
मथुरा और वृंदावन उत्तर प्रदेश का पवित्र शहर है। ये भगवान श्री कृष्ण से जुड़े हुए है। यहां की जगहें न केवल घूमने के लिए अच्छी है बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। यह शहर कई मंदिरों का घर है, जिनमें प्रसिद्ध बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर शामिल हैं। यह दिल्ली से लगभग 145 किमी की दूरी पर है। यह क्षेत्र अपनी भक्तिपूर्ण संस्कृति और यमुना नदी के घाटों के लिए भी प्रसिद्ध है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर वह स्थान है जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। यमुना के घाट पर शाम की आरती विशेष होती है। मार्च का महीना यहां घूमने के लिए सर्वोत्तम होता है। होली के समय बरसाना की लट्ठमार होली विश्व प्रसिद्ध है। साथ ही यहां के मुख्य आकर्षण बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, और श्रीकृष्ण जन्मस्थान हैं। बांके बिहारी मंदिर की रासलीला और मंदिर के दर्शन अत्यंत प्रसिद्ध हैं। इस्कॉन संस्था द्वारा निर्मित प्रेम मंदिर अपनी वास्तुकला और शाम को लाइट शो के लिए जाना जाता है। इसके अलावा निधिवन प्रमुख पर्यटन स्थल है। मान्यता है कि यहां आज भी श्रीकृष्ण गोपियों के साथ रास रचाते हैं। साथ ही गोविंद देव मंदिर को ऐतिहासिक माना जाता है। मथुरा के पेड़े और यहां की लस्सी और पूड़ी-कचोड़ी बहुत मशहूर हैं।
—-
ऋषिकेश
उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल है। मार्च में घूमने की लिस्ट में इसे आप सबसे ऊपर रख सकते हैं। एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह जगह शानदार है, यहां रिवर राफ्टिंग से लेकर, बंजी जंपिंग समेत कई रोमांचक एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। ऋषिकेश में वैसे तो एक से बढ़कर एक मंदिर है, जहां दुनिया भर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इन सब मंदिरों में एक भूतनाथ मंदिर है जो सबसे अधिक प्रसिद्ध है। इसके अलावा, यहां घूमने लायक जगहों में नीलकंठ महादेव मंदिर, लक्ष्मण झूला, राम झूला, त्रिवेणी घाट और बीटल्स आश्रम शामिल हैं।
रणथंभौर
राजस्थान के रणथंभौर को देश के बेहतरीन और खूबसूरत टाइगर नेशनल पार्क में से एक माना जाता है। मार्च में इस जगह को आप पर्यटन की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप जंगल सफारी के शौकीन हैं तो यहां आकर आपको निराशा नहीं होगी। रणथंभौर में बाघ और अन्य जानवरों का दीदार कर सकते हैं। साथ ही यहां के रंगीन पक्षी आपका मन मोह लेंगे। यहां जंगल सफारी के अलावा, रणथंभौर टाइगर रिजर्व, सुरवाल झील, जोगी महल, पदम झील और रणथंभौर किला देखने लायक जगहों में शामिल है।
लोनावाला
महाराष्ट्र का लोनावाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह मुंबई से करीब 96 किलोमीटर और खंडाला से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस जगह को मार्च में घूमने की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। लोनावाला की खूबसूरती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे ‘झीलों का जिला’ और ‘सह्याद्रि पर्वत मालाओं की मणि’ कहा जाता है। यहां की लोनावला झील, तिगौती झील, मानसून झील और वाल्वन झील देखना बहुत ही अद्भुत है। खासकर, वाल्वन झील पर बना वाल्वन बांध एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है। जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ यादगार पल बिता सकते हैं।
लेह-लद्दाख
खूबसूरत जगहों की लिस्ट में लेह-लद्दाख का नाम हमेशा से ऊपर रहा है। अगर मार्च में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस जगह को आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ों के नजारे और मशहूर मठ पर्यटकों को अपनी ओर बरबस खींच लाते हैं। इस महीने में यहां न ही ज्यादा गर्मी होती है और न ही ज्यादा सर्दी, इसलिए पर्यटकों का यहां जमावड़ा लगा रहता है। यहां घूमने लायक जगहों में पैंगोंग झील, मैग्नेटिक हिल, त्सो मोरीरी झील, लेह पैलेस, नुब्रा घाटी और कारगिल शामिल है।
माउंट आबू
राजस्थान के अरावली रेंज में स्थित माउंट आबू एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। माउंट आबू को ‘रेगिस्तान में नखलिस्तान’ भी कहा जाता है। मार्च में आप माउंट आबू घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां सुहावने मौसम के अलावा, गणगौर उत्सव को देखने और उसमें भाग लेने का लुत्फ उठाया जा सकता है। यहां के नक्की झील, सनसेट पॉइंट, आधार देवी मंदिर, अचलगढ़ किला, हनीमून पॉइंट, गौमुख मंदिर और बेलीज वॉक को आप घूमने की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
पंचमढ़ी
मध्यप्रदेश में वैसे तो घूमने लायक एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह मौजूद हैं, लेकिन मार्च में पंचमढ़ी घूमने में जो आनंद आएगा शायद वो किसी और जगह नहीं मिलेगा। पंचमढ़ी की हसीन वादियों से घिरी खूबसूरत झीलें, झरने, गुफा और हरियाली पूरे देश में प्रसिद्ध हैं। मार्च में इस हिल स्टेशन का मौसम बेहद खुशगवार हो जाता है। इसीलिए इस महीने यहां पर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां घूमने लायक जगहों में बी फाल, अप्सरा विहार, पांडव गुफा और जमुना जल प्रपात शामिल है। इसके अलावा, सनसेट पॉइंट जैसी खूबसूरत जगहों का भी आनंद उठाया जा सकता है।
शिलांग
‘पूर्वी स्कॉटलैंड’ के नाम से जाना जाता है। यह भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। मार्च में घूमने के लिए शिलांग एक बेहतरीन आॅप्शन है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरे-भरे परिदृश्य, झरनों, पर्वतों और ठंडी जलवायु के लिए प्रसिद्ध है। मार्च के महीने में यहां की सुंदरता देखने लायक होती है। यहां घूमने लायक जगहों में वाटरफॉल, ट्रैंकिंग, उमियम झील, हाथी झरना, डेविड स्कॉट ट्रेल और लेडी हैदरी पार्क शामिल हैं। इसके अलावा, डॉन बॉस्को संग्रहालय घूमने का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।





