गोविंद बल्लभ पंत की जयंती आज, सीएम योगी ने प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देश के पूर्व गृह मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर गुरुवार को लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि बल्लभ पंत ने राज्य की शासन-व्यवस्था में सुशासन के उच्च आदर्श स्थापित करते हुए सामाजिक-आर्थिक उन्नयन, जनकल्याण एवं राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।