जन प्रवाद, ब्यूरो।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को मिली हार के बाद ममता बनर्जी को एक के बाद एक बड़ा झटका लगता जा रहा है। आज खबर थी कि टीएमसी के 80 में से 50 विधायक भाजपा के पाले में जाने वाले हैं। वहीं टीएमसी सांसद काकोली घोष ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। इससे ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि काकोली घोष इस्तीदार ने टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दिनों ममता ने काकोली को लोकसभा में चीफ व्हिप पद से हटा दिया था और कल्याण बनर्जी को दोबारा यह जिम्मेदारी दे दी थी। इससे भी काकोली काफी नाराज थीं। इसके बाद केंद्र सरकार ने काकोली की सुरक्षा को बढ़ा दिया था और वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी प्रोवाइड की थी। काकोली ने पत्र लिखकर कहा कि हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में क्राइम और करप्शन की कुछ खतरनाक घटनाओं ने लोगों के मन में स्वाभाविक रूप से सवाल और डर पैदा कर दिया है। डेमोक्रेसी को और मजबूत करने के लिए पॉलिटिक्स में साफ-सफाई, अकाउंटेबिलिटी, जिम्मेदारी, तहजीब और लोगों के प्रति जिम्मेदारी, मूल्यों को और ज्यादा महत्व देना जरूरी है। मेरा मानना है कि समाज में भरोसा और एक हेल्दी पॉलिटिकल कल्चर को आइडियलिज्म और इंसानी पॉलिटिक्स से ही और मजबूत किया जा सकता है।





