महिला सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से ज्वैलरी, नकदी व लैपटॉप बरामद

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
फ्लैट व सोसाइटी के मकानों में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के जेवरात, पांच लैपटॉप, दो टेबलेट, छह मोबाइल फोन, साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी व घटना में प्रयुक्त अरटिगा कार बरामद की है। 

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने 2 सितंबर को लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से फ्लैट व सोसाइटी के मकानों में चोरी करने के आरोप में एक अभियुक्ता सहित तीन अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुतों की पहचान कैलाश पुत्र दिवाकर, इरफान पुत्र मंजूर अहमद एवं सोनाली पुत्र सोनू सिंह को शमशान घाट सेक्टर-123 के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वह सोसाइटी और फ्लैट में अपने सिर पर कैप पहनकर व मुंह पर मास्क लगाकर रैकी करते हैं। इसके बाद तीनों कार में सवार होकर घरों में ज्वैलरी, नगदी, मोबाइल व लैपटॉप आदि चोरी करते हैं।