दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं को भी पीटते रहे दबंग

जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। अमरोहा के रहरा में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मामला खेलिया पट्टी गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में महिलाओं की भी बेरहमी से पिटाई की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैैली हुई है। इस झगड़े में महिलाओं सहित कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।