आज के दिन शुरू हुई थी ‘मेक इन इंडिया’ की पहल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गिनाई उपलब्ध्यिां

जन प्रवाद, ब्यूरो।
दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। उसमें रक्षा मंत्री ने लिखा कि ‘आज से बारह साल पहले, 25 सितंबर 2014 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के विजन के साथ ऐतिहासिक ‘मेक इन इंडिया’ पहल शुरू की थी।


पिछले 12 सालों में, इस पहल ने न केवल इलेक्ट्रॉनिक्स, आॅटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, स्टील, रेलवे और डिफेंस जैसे सेक्टर में प्रोडक्शन बढ़ाया है, बल्कि इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन, स्किल्स, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को भी मजबूत किया है।
‘मेक इन इंडिया’ ने एक मॉडर्न, मजबूत और काबिल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बनाने में मदद की है, जिससे आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए एक मजबूत नींव तैयार हुई है और भारत को एक शक्तिशाली ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग ताकत के रूप में स्थापित किया है।