जन प्रवाद, ब्यूरो।
वाराणसी। बनारस के सारनाथ क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर ने सभी को चौंका दिया है। यहां एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर नर्सिंग कॉलेज की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा कि छात्रा के प्राइवेट पार्ट के पास कपड़े खून से सने हुए थे।उसके बैग से गर्भपात की दवाएं भी मिली हैं। आशंका है कि दवा खाने के बाद अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हुई है। उसके साथ पढ़ने वाले जौनपुर के युवक की पुलिस तलाश कर रही है। छात्रा बलिया की रहने वाली बताई जा रही है।
सारनाथ प्रभारी के अनुसार 19 वर्षीय नर्सिंग की का परिवारी सारनाथ में रहता है। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह कॉलेज के लिए निकली थी। इस बीच साढ़े 11 बजे बिजली मिस्त्री ने नर्सिंग कॉलीेज के पास बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर छात्रा को देखा। उसके प्राइवेट पार्ट के पास कपड़ों में खून था। बिजली मिस्त्री की सूचना पर आसपास के लोगों ने छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम छानबीन कर रही है। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नर्सिंग छात्रा के बैग की तलाशी ली गई। बताया जा रहा है कि उसमें गर्भ निरोधक गोलियां मिलीं हैं। वहीं छात्रा का मोबाइल फोन गायब है। जब उसके नंबर पर कॉल किया गया तो स्विच ऑफ जा रहा है। इस घटना के बाद से उसका दोस्त फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह ब्वॉयज हॉस्टल में ही रहता था। उसने भी छात्रा को अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।





