जन प्रवाद, ब्यूरो।
दिल्ली-एनसीआर साहित उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद गुरुवार से पछुआ बयार शुरू हो गई है। पछुआ हवाओं से तापमान में गिरावट आई है। फिर से सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी से दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर एक से तीन फरवरी को बारिश के रूप में देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। पूर्वी और तराई इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। गुरुवार को आगरा में सुबह घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य पहुंच गई। वहीं फर्रूखाबाद जनपद में 20 मी और बरेली में 40 मी दृश्यता दर्ज हुई। बुलंदशहर 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं 25.4 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सोनभद्र का चुर्क सबसे गर्म रहा।





