जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को न केवल अकल्पनीय दर्द सहन करना पड़ता है बल्कि अपनों को खोने का दर्द हमेशा बना रहता है। इसके पहले भी कई विमान हादसे हुए थे जो त्रासदी से कम नहीं थे। ऐसे में यह जानना अहम है कि भारत में कब-कब और कौन सी प्रमुख हस्तियों की विमान हादसे में जान गई है? यह हादसे किस तरह के थे और इनके बारे में क्या जानकारी सामने आई थी?
———
12 जुलाई, 1949 को हादसा
12 जुलाई, 1949 को घाटकोबर के पास विमान हादसा हुआ था। इस हादसे में 45 लोग मारे गए थे। इसमें 10 चालक दल और 35 यात्री थे। यह हादसा खराब मौसम में लैंडिंग के दौरान पायलट की गलती से हुआ था।
—
जापान एयरलाइंस का विमान क्रैश
14 जून 1972 को पालम एयरपोर्ट के पास यह विमान क्रैश हो गया था। इसमें 85 यात्री मारे गए थे।
—
31 मई, 1973 को दुर्घटनाप
1973 में इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट संख्या 440 दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा पालम एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। इसमें 48 यात्री मारे गए थे।
—-
इंडियन एयरलाइंस का विमान क्रैश
12 अक्टूबर, 1976 को बॉम्बे यानी मुंबई में इंजन फेल होने के कारण बड़ा हादसा हुआ। इससे विमान में आग लग गई और सभी 95 लोग यात्री मारे गए।
—-
यंत्र की विफलता से हादसा
1 जनवरी, 1978 को एयर इंडिया 855 फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। यह हादासा बांद्रा के तट के पास हुआ था। इसमें सभी 213 लोग मारे गए थे। यह हादसा कॉकपिट में यंत्र की विफलता के बाद हुआ था।
—-
19 अक्टूबर, 1988 को हादसा
19 अक्टूबर, 1988 को इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट संख्या 113 हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुआ था। इसमें 130 यात्री मारे गए थे।
——
14 फरवरी, 1990 को हादसा
14 फरवरी, 1990 को इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट संख्या 605 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ। इसमें 92 यात्री मारे गए थे।
—
पायलट की गलत से हादास
16 अगस्त, 1991 को इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 257 को पायलट की गलती भारी पड़ गई। इंफाल के पास हुए इस हादसे में 69 लोग मारे गए थे। इसी तरह 26 अप्रैल, 1993 को इंडियन एयरलाइंस 491 फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई थी। यह हादसा औरंगाबाद में हुआ था। इसमें 55 लोग मारे गए थे। यह हादसा भी पायलट की गलती से हुआ था। टेकआफ के दौरान रनवे पर ट्रक से विमान टकरा गया था।
—
1996 में चरखी दादरी मिड-एयर क्रैश
12 नवम्बर, 1996 को दिल्ली के पास हरियाणा के चरखी दादरी में दो विमान हवा में टकरा गए थे। एक विमान सऊदी एयरलाइंस फ्लाइट 763 और दूसरा कजाकिस्तान एयरलाइंस फ्लाइट 1907 था। इस विमान में सवार सभी 349 लोगों की मौत हो गई थी। यह इतिहास की सबसे भयावह एयर टक्कर थी। यह हादसा कजाकिस्तान के पायलट की गलती की वजह से हुआ था।
—-
पटना में भीषण विमान हादसा
बिहार की राजधानी पटना में 17 जुलाई 2000 को अलायंस एयर का बोइंग का विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में 56 यात्रियों की मौत हो गई थी। इनमें से 51 के शव विमान में मिले थे और 5 जमीन पर पाए गए थे। लैंडिंग के दौरान प्लेन सरकार की आवासीय कॉलोनी पर क्रैश हुआ था।
——
22 मई, 2010 मैंगलोर विमान हादसा
कर्नाटक के मैंगलोर में 22 मई 2010 को एयर इंडिया का एक्सप्रेस बोइंग 737-800 नाम का प्लेन क्रैश हो गया था। इस घटना में 158 यात्रियों की मौत हुई थी। इस हादसे में 8 लोग बच पाए थे। हादसे की वजह खराब मौसम बताया गया था। प्लेन एक घाटी में जाकर गिर गया था और विमान दो हिस्सों में टूट गया था।
——
7 अगस्त 2020 कोझीकोड विमान हादसा
7 अगस्त 2020 को केरल के कोझिकोड (कालीकट) में एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737-800 विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस दुर्घटना में 17 यात्री और क्रू मेंबर (दोनों पायलट सहित) की मौत हो गई थी और 138 लोग घायल हो गए थे। यह हदासा रनवे पर रुकने में असफल होने के कारण विमान 100 फीट गहरी घाटी में गिर गया था। भारी बारिश और खराब दृश्यता के कारण विमान हादसे का शिकार हुआ था।