इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 27 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। भारत मां के वीर सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म आज के दिन 1907 में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1066 : नॉरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर रवाना किया था, इस अभियान को नोरमन फतह के नाम से जाना गया।
2-
1760 : मीर कासिम ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद से बंगाल के नवाब बनाए गए थे।
3-
1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई हुई थी।
4-
1825 : इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ था।
5-
1833 : देश के महान समाज सुधारक राम मोहन राय का निधन इंग्लैंड के ब्रिस्टल में हुआ था।
6-
1871 : सरदार वल्लभ भाई पटेल के बड़े भाई एवं स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का जन्म हुआ था।
7-
1905 : महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने ई=एमसी स्क्वायर का सिद्धांत पेश किया था।
8-
1907 : भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म हुआ था।
9-
1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया था।
10-
1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष सार्वजनिक किए थे।
11-
1970 : जॉर्डन के शाह और फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति बनी थी।
12-
1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया था। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया था।
13-
1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू हुआ था।
14-
1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामिक राष्ट्र घोषित किया था।
15-
1998 : पीएचडी कर रहे दो छात्रों लैरी पेज और सर्जी बेन ने सर्च इंजन गूगल की स्थापना की थी। आज यह दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट सर्च इंजन है।
16-
2001 : केंद्र सरकार ने स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया को प्रतिबंधित किया था।
17-
2005 : बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने थे।
18-
2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की थी।
19-
2014 : अभिनेत्री से राजनेता बनीं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को 18 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने दोषी माना और चार साल जेल की सजा सुनाई थी।
20-
2015 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैन होजे से कैलिफोर्निया की यात्रा खत्म कर वापस लौटे थे। इस दौरान उन्होंने भारत को अगली सिलिकॉन वैली बनाने का वादा किया था।
21-
2020 : देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दी थी।
देश-दुनिया का 27 सितंबर का इतिहास
27-Sep-2025