देश-दुनिया की 10 नवंबर 2025 की 50 बड़ी खबरें

1
आज से जनगणना 2027 का पहला प्री-टेस्ट शुरू
चुनिंदा नमूना क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी प्रक्रिया
2
मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट का इंजन फेल
कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
3
दिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग का कहर बरकरार
एक्यूआई 400 के करीब, आसमान में छाई धुंध
4
प्रदूषण से निपटने के लिए कुदरत की शरण में सरकार
दिल्ली में लगाए जाएंगे बांस के 21 हजार 181 पौधे
5
कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाएं दिल्लीवासी
10 डिग्री तक पहुंच सकता है एनसीआर का न्यूनतम पारा
6
उत्तर प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवा से गिरा तापमान
सुबह और रात के समय बढ़ी हल्की सिहरन
7
12 डिग्री तक आया 10 से ज्यादा जिलों का तापमान
इस सप्ताह के लिए अलर्ट, बढ़ेगी ठंड और कोहरा
8
पंजाब-चंडीगढ़ में 11 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
रात के पारे में गिरावट, फरीदकोट रहा सबसे ठंडा
9
बिहार में 18 फीसदी दलितों ने साथ दिया तो मिलेगा ताज
दूसरे चरण में 100 से अधिक सीटों पर पड़ेगा असर
10
हरियाणा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी
गैंगस्टर वेंकटेश जॉर्जिया और भानु अमेरिका से गिरफ्तार