पति ने पत्नी की प्रेमी संग कराई शादी

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार के दरभंगा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला को लव मैरिज के बाद दूसरे से प्यार हो गया। पति और ससुराल वालों के समझाने पर भी वह नहीं मानी। जिसके बाद पति ने खुद अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। महिला अपने बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। पे्रमी-प्रेमिकाओं को लेकर कई कहानियां सुनने को मिलती हैं लेकिन दरभंगा जिले में जो हुआ वह अपने आप में अलग मामला है। यहा के सिमरी थानाक्षेत्र के इस लव अफेयर की चर्चा हर ओर हो रही है। लोग कह रहे हैं अब मोबाइल सिम कंपनी की तरह लोग प्रेम को भी पोर्ट कराने लगे हैं। बिहार के दरभंगा में महिला को प्रेम विवाह करने के बाद फिर से दूसरे व्यक्ति से प्रेम हो गया। पति और ससुराल वाले समझाने में नाकाम रहे। आखिर में पति भी पत्नी की जिद के आगे झुक गया।  बता दें कि राजू अपने किसी रिश्तेदार की शादी में मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थानाक्षेत्र में गया था। जहां अंतरजातीय खुशबू से उसकी मुलाकात हुई और प्रेम हो गया। खुशबू अपने घर वालों को छोड़कर राजू से 2021 में लव मैरिज कर ली। खुशी-खुशी दोनों रहने लगे। राजू दिल्ली में मजदूरी करता था। वह प्रेमिका से पत्नी बनी खुशबू को अपने नजरों से दूर नहीं रखना चाहता था। ऐसे में वह पत्नी को दिल्ली ले गया। जहां पड़ोस में रहकर मजदूरी कर रहे बुलेट से खुशबू की मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। राजू को इसकी जानकारी मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे अपने प्यार पर बड़ा भरोसा था। उसका प्यार ही उसे दगा दे गया था। ऐसे में अपने घर-संसार को बचाने के लिए वह पत्नी को लेकर बिहार वापस चला आया। कुछ दिनों के बाद वह वापस मजूदरी करने दिल्ली लौट आया। इसके बाद उसकी पत्नी का प्रेमी बिहार पहुंच गया।  रात के अंधेरे में बुलेट अपनी प्रेमिका से मिलने खुशबू के कमरे में प्रवेश कर गया। भनक मिलते ही घरवालों ने उसे बंधक बनाया और उसकी धुनाई कर दी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। गांव के मुखिया और सरपंच को पहल के लिए आगे आना पड़ा। सभी ने महिला को समझाने की काफी कोशिश की। बेटे का हवाला दिया गया। उसे समझाया गया कि वह बच्चे की भविष्य की चिंता करे, लेकिन महिला प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अडिग रही। उसने साफ-साफ कहा कि अब वह चोरी-छिपे नहीं मिलेगी। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। महिला की राय जानने के बाद समाज के लोगों ने दिल्ली में मजदूरी कर रहे राजू कुमार चौरसिया से बात की। महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी ने उसका जीना हराम कर दिया है। अब वह सुधरने वाली नहीं है। ऐसे में उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी जाए। इसके बाद महिला के प्रेमी पश्चिमी चंपारण के मझरिया गांव निवासी बुलेट सिंह के घर वालों को इसकी सूचना दी गई। जहां से उसके पिता समेत कई लोग थाने पहुंचे। सभी के सामने पेपर तैयार कराया गया। यहां महिला की शादी उसके प्रेमी से करा दी गई। इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई।