नई दिल्ली: भारत की नदियों में छिपे हुए रहस्यों और खजानों का एक लंबा इतिहास है। प्राचीन काल से लेकर आज तक, ये नदियां अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती रही हैं। इन नदियों में से एक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नदी के अंदर से कुछ ऐसा निकालता है कि व्यक्ति मालामाल हो जाता है। हमारे देश में गंगा, यमुना, सिंधु और सरस्वती जैसी नदियों को जीवनदायिनी कहा जाता है। ये नदियां न केवल धार्मिक धारा के रूप में जानी जाती हैं, बल्कि इनके अंदर छिपे खजाने और बहुमूल्य धरोहरें दुनिया भर के इतिहासकारों और खोजियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। ऐसी ही एक नदी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति हुगली नदी पर बने हावड़ा ब्रिज के नीचे खड़ा दिखाई दे रहा है। वो अपने हाथ से रस्सी में चुंबक को फंसाकर नदी के अंदर फेंक देता है। इसके बाद तो मानों चमत्कार हो जाता है। कहानियों और किंवदंतियों में कहा जाता है कि नदी में कभी भी गया चुंबक निराश नहीं करता है। इस व्यक्ति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति द्वारा फेंकी गई रस्सी काफी दूर तक चली जाती है। कुछ पल के बाद वह उस रस्सी को खींचना शुरू कर देता है। जब चुंबक बाहर आता है, तो उस पर बहुत सारे सिक्के चिपके हुए मिलते हैं। इस अद्भुत नजारे को आप खुद अपनी आंखों से देख सकते हैं। हालांकि, इस तरह के प्रयास को उस व्यक्ति ने खतरनाक काम बताया है। क्योंकि ब्रिज से आती तेज आवाज किसी को भी विचलित कर सकती है। इस वीडियो को एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को बहुत से लोग देख चुके हैं और उन्होंने इसे पसंद भी किया है। कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि ये नदी तो सच में पैसे उगलती है। वहीं कई यूजर्स ने व्यक्ति को चेताया कि ये काम खतरनाक भी हो सकता है। यह तो सभी को पता है कि इस समय सोशल मीडिया और इंटरनेट का युग चल रहा है। यहां पर किसी भी चीज को मशहूर करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर किस्मत अच्छी है तो कुछ घंटों में ही आपको लाखों लोग जान जाते हैं। यही वजह है कि हर दिन नए-नए वीडियो सामने आते रहते हैं। जिन्हें ना सिर्फ लोग देखते हैं बल्कि शेयर भी करते हैं। नदी से पैसे निकलने के वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने इसे शेयर भी किया है।
नदी के अंदर मिला खजाना, मालामाल हुआ युवक!
01-Apr-2025