महज 25 साल की थीं पायलट कैप्टन शांभवी पाठक

जन प्रवाद ब्यूरो, दिल्ली। 
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ ही लेयरजेट-45 की को पायलट कैप्टन शांभवी पाठक भी बारामती में हुए इस दुखद विमान हादसे में मारे गए लोगों में शामिल हैं। उन्होंने 2016 से 2018 के बीच ग्वालियर के नंबर 1 एयर फोर्स स्कूल में पढ़ाई की थी।

वह मध्य प्रदेश फ्लाइंग क्लब की सदस्य भी थीं। हादसे के समय वह वीएसआर एविएशन में पायलट के पद पर कार्यरत थीं। हादसे में उनकी मौत ने उनके पूरे परिवार को झकझोर दिया। वह महज 25 वर्ष की थीं।

यहां से एयरोनॉटिक्स, एविएशन, एयरोस्पेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद फिर न्यूजीलैंड इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट अकादमी में दाखिला लिया।