लिपिक पर विजिलेंस की कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मिली

जन प्रवाद, लखनऊ ब्यूरो। 
लखनऊ विकास प्राधिकरण में तैनात एक लिपिक के यहां 40 लाख रुपये की काली कमाई पकड़ी गई है। अब उस पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के सतर्कता अनुभाग ने एलडीए के कनिष्ठ लिपिक शिव प्रताप सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच पूरी कर ली है। विजिलेंस टीम को जांच में पता चला है कि बाबू ने अपनी वैध आय से 36.30 प्रतिशत अधिक यानी 40,80,311 रुपये की अतिरिक्त कमाई की गई है। विजलेंस जांच टीम के मुताबिक एलडीए के बाबू के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति प्राप्त हुई है। शासन के आवास विभाग से मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी गई है। 


शासन के सतर्कता अनुभार-3 ने एक अधिकारी के अनुसार आवास विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि आरोपी लिपिक के खिलाफ सक्षम न्यायालय में मुकदमा चलाने के लिए तुरंत औपचारिकताएं पूरी की जाएं। बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत कार्रवाई की जाएगी।