ग्रेनो अथॉरिटी का चला पीला पंजा, 50 हजार वर्ग मीटर अवैध अतिक्रमण ध्वस्त

ग्रेटर नोएडा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई अनवरत जारी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने रोहिल्लापुर में 18000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कर दिया। इससे पहले भी भनौता गांव के आसपास किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्राधिकरण के बुलडोजर कहर बनकर टूटे।


प्राधिकरण ने बीते 15 दिनों में करीब 50 हजार वर्ग मीटर से अधिक अवैध अतिक्रमण को जमींदोज कर चुका है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध अतिक्रमण के साथ ही कुछ बिल्डरों द्वारा बनाए गए अवैध फ्लैटों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई है। अभी तक की बड़ी कार्यवाही में भनोता, चौगानपुर, हैबतपुर, रोहिल्लापुर  और केपी-3 के पास डूब क्षेत्र में बड़े स्तर पर अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई।