बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत 6 यात्रियों का निधन, परिवार दिल्ली से रवाना

बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत 6 यात्रियों का निधन, परिवार दिल्ली से रवाना


जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य स्थित बारामती में प्लेन क्रैश हो गया है। इस प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। एसपी ग्रामीण ने अनुसार 6 मौतों की पुष्टि हुई है। सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले तीनों नेता इस समय शरद पवार के आवास पर एक साथ मौजूद थे। जहां से उनके संयुक्त रूप से आगे की यात्रा कार्यक्रम की तैयारी की गई। बता दें कि अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।