जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। अमेरिका के फ्लोरिडा से एक अजीबोगरीब और चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां पानी के स्रोतों के पास स्थित चट्टानों पर रहस्यमयी गुलाबी रंग के अंडे दिखाई दिए हैं। ये अंडे इतने अजीब और डरावने हैं कि स्थानीय लोग इन्हें एलियन के अंडे मान रहे हैं। साथ ही इसे किसी बड़े अशुभ संकेत के तौर पर देख रहे हैं।
एलियन मनुष्यों पर रख रहे हैं नजर
वैज्ञानिक कम्युनिटी में अक्सर ये चर्चा होती रहती है कि एलियन यूएफओ के जरिये हम पर नजर रख रहे हैं। अब अमेरिका में इस बात की चर्चा जोरों पर हैं कि धरती पर भी एलियन रहते हैं। वे किसी निर्जन स्थान पर छुपकर रहते हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा में रहस्यमयी गुलाबी रंग के अजीबोगरीब अंडे देखकर लोग दहशत में हैं। पानी के किनारे चट्टानों और पौधों पर चिपके इन अंडों को लोग एलियंस का एग बता रहे हैं। वन्यजीव अधिकारियों के मुताबिक ये अंडे छूने पर खतरनाक हो सकते हैं। यह इतने तेजी से फैल रहे हैं कि वैज्ञानिक भी हैरान है। लोगों का मानना है कि जैसे ही एलियंस इन अंडों से बाहर आएंगे वे पूरी दुनिया पर हमला कर देंगे। जिससे तबाही की आशंका बढ़ रही है।
रहस्यमयी गुलाबी अंडे दिखने की डरावनी घटना
फ्लोरिडा में रहस्यमयी गुलाबी अंडे दिखने की डरावनी घटना ने पूरे राज्य में दहशत और विनाश की आशंका को बढ़ा दिया है। पहली बार देखने वालों की तो चीख ही निकल गई। वहीं, फ्लोरिडा के वन्यजीव अधिकारियों ने इस पर अपनी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि ये अंडे दुनिया के सबसे खराब हमलावरों में से एक हैं। उनका कहना है कि इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वे बहुत कुछ नहीं कर पा रहे हैं। फ्लोरिडा मछली और वन्यजीव संरक्षण आयोग ने इसकी पहचान खतरनाक हमलावर विदेशी एपल घोंघे के अंडे के रूप में की है। यह खुलासा लोगों के लिए चौंकाने वाला है।
एलियन के बारे में क्या कहते हैं वज्ञानिक?
विश्वभर के वैज्ञानिक मानते हैं कि एलियंस धरती पर कुछ जगहों पर छुपकर रहते हैं। उन जगहों में से एक हिमालय है। भारतीय सेना और वैज्ञानिक इस बात को स्वीकार नहीं करते लेकिन वे अस्वीकार भी नहीं करते हैं। हिस्ट्री चैनल्स की एक सीरिज में इसका खुलासा किया गया। भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की यूनिटों ने 2010 में जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में उड़ने वाली अनजान वस्तुओं यानी यूएफओ को देखा था। बाद 20 अक्टूबर 2011, को फिर 22 जून को यह घटना घटी। सेना के एक जवान ने यान को उतरते हुए देखा जिसमें से 3 फुट ऊंचे जीव, जिनमें प्रत्येक के 6 पैर और 4 आंखें थीं। इसी तरह15 फरवरी 2012 में भारत-चीन सीमा के करीब छोटे से क्षेत्र में 500 मीटर ऊपर चमकदार सफेद रोशनी नजर आई थी।
एलियन के संपर्क में रूस-अमेरिका
कुछ लोगों का दावा है कि रशिया और अमेरिका के वैज्ञानिक एलियन के संपर्क में हैं। उन्होंने इस बात को दुनिया से छुपा कर रखा है। यहां एलियन धरती के नीचे, पहाड़ों और जंगलों में छिपकर रहते हैं। बता दें कि बुल्गेरिया रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वंगा ने 2025 को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया था। उनके अनुसार, इंसानों का संपर्क इस साल एलियन से हो सकता है। खास बात यह कि घटना किसी बड़े खेल आयोजन के दौरान हो सकती है। यानि एलियन किसी खेल के मैदान पर उतर सकते हैं। साल को खत्म होने में अभी 6 माह बाकी है। इस दौरान अभी भी बहुत सारे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित होने वाले हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों की नजर इन मैदानों पर है। उनका कहना धरती पर एलियन के आने के बाद इंसानों से टकराव बढ़ सकता है। ऐसे मे माना जा रहा है कि ये एलियन कई देशों में हमला कर