अग्नि मिसाइल सीरिज के सामेन दुनिया होगी नतमस्तक 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत की अग्नि मिसाइल सीरिज के सामेन अब दुनिया नतमस्तक होगी। इसकी जद में पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक होंगे। इसकी ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल से 13 गुना ज्यादा रेंज होगी। यह एक साथ कई टारगेट को तबाह करने में सक्षम है। यह चीन-पाकिस्तान के लिए काल होगा।

पाकिस्तान के 11 एयरबेस नष्ट


पाकिस्तान के 11 एयरबेस को धुआं-धुआं करने के बाद अब भारत पाक को कूटनीति के मोर्चें पर भी मात दे रहा है। साथ में यह भी साफ कर चुका है कि अगर पाकिस्तान ने फिर कोई हिमाकत की तो इस बार पाकिस्तान का हाल बहुत बुरा होगा। पाकिस्तान ने भारत के स्वदेशी ब्रह्मास्त्र ब्रह्मोस मिसाइल का पराक्रम तो देख लिया। अब भारत के स्वदेशी हथियारों के परिवार की अग्नि पावर ने पाकिस्तान को डरा रखा है। आगामी अग्नि-6 मिसाइल दुश्मन देशों पर कहर बरपाएगी। खासकर चीन और पाकिस्तान के लिए यह बड़ा खतरा है। अग्नि-6 की रेंज 8000-12000 किलोमीटर है। अनुमानित रेंज और एमआईआरवी तकनीक इसे काफी ज्यादा शक्तिशाली बनाती है। यह मिसाइल कई परमाणु वारहेड ले जा सकती है और दुश्मन के रक्षा तंत्र को भेद सकती है। इससे भारत की क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। 


भारत के दुश्मन उजागर


भारत और पाकिस्तान के विवाद में कई देश खुलकर सामने आए। भारत को ये भी पता लग गया कि कौन उसके साथ है और कौन खिलाफ। पाकिस्तान का साथ देने वाले दो देश तुर्की और अजरबैजान खूब चर्चा में रहे। अब तक अग्नि मिसाइल सीरीज के 6 अलग अलग वैरिएंट सेना के पास हैं। जल्द ही देश की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल अग्नि-6 का भी परीक्षण हो सकता है। डीआरडीओ इस मिसाइल को विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। अग्नि-6 के बाद भारत मिसाइल प़वर के मामले में दुनिया में सुपर प़वर बन जाएगा। अभी जो अग्नि मिसाइल के वैरिएंट हैं उनमें अग्नि- 1 की रेंज 900 किलोमीटर है। वहीं अग्नि-पी मिसाइल की रेंज 1000 से 2 हजार किलोमीटर तक है। अग्नि-2 की रेंज 2 हजार किलोमीटर से ज्यादा है। मध्यम रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 की रेंज 3 हजार किलोमीटर से अधिक है। इसी तरह अग्नि-4 मिसाइल 4 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम है। वहीं, अग्नि 5 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी रेंज 5 हजार किलोमीटर से अधिक है। अग्नि-5 मिसाइल की स्पीड 29,401 किलोमीटर प्रति घंटा है। दावा है कि इस मिसाइल की स्पीड आवाज की रफ्तार से भी से 24 गुना ज्यादा है।  ये मिसाइल छोटे परमाणु बम और बड़े थर्मोन्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम है। इसी तरह अगली पीढ़ी की अग्नि-6 की रेंज 8 हजार से 12 हजार किलोमीटर होगी। माना जा रहा है कि अग्नि-6 भारत का ब्रह्मास्त्र होगा जिसका किसी के पास कोई जवाब नहीं होगा।

अग्नि-6 भारत की सबसे लंबी दूरी की मिसाइल


अग्नि-6 भारत की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल होगी। इसकी रेंज इतनी अधिक है कि ये अमेरिका, यूरोप और एशिया के किसी भी कोने तक पहुंचने में सक्षम होगी। ये मिसाइल एक साथ कई परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम होगी। एमआईआरवी तकनीक वाली अग्नि 6 मिसाइल एक साथ 10 अलग-अलग टारगेट पर हमला कर सकती है। इसकी क्षमता 3 टन तक का न्यूक्लियर पेलोड ले जाने की है। ब्रह्मोस की तरह अग्नि मिसाइल भी दुश्मन के डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम है। सबसे खास बात ये है कि इस मिसाइल को जमीन और सबमरीन दोनों से लॉन्च किया जा सकता है। यानी पाकिस्तान को अब ये समझ लेना चाहिए कि ब्रह्मोस ने जो तबाही मचाई वो बस एक ट्रेलर था। अगर भारत ने अग्नि परिवार की मिसाइलों का इस्तेमाल किया तो पाकिस्तान का पूरी तरह तबाह होना तय है।