आप नेता की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर किया गया हमला

जन प्रवाद, ब्यूरो। शुक्रवार को आमी आदमी पार्टी के नेता लकी ओबेरॉय  की सुबह-सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें एक गुरुद्वारे के बाहर पांच गोलियां मारी गर्इं। घटना के तुरंत बाद लोगों की सहायता से उन्हें फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना जालंधर स्थित मॉडल टाउन इलाके की है। यहां एक गुरुद्वारे के बाहर ओबेरॉय के वाहन पर हमला किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार लकी ओबेरॉय अपनी थार कार से गुरुद्वारे आए थे। वह अपने कार को पार्क ही कर रहे थे तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंगक शुरू कर दी। आप नेता राजविंदर थियारा के अनुसार ओबेरॉय रोज गुरुद्वक्षरे जाते थे। हमलावरों को इसी जानकारी थी तभी उन्होंने सुबह का समय चुना।


बदमाशों ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां
बताया जा रहा है कि पूरे इलाके में इस वारदात के बाद से दहशत का माहौल है। पुलिस घटना की जांच के साथ ही हमलावरों की तलाश में जुट गई है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं की जा सकी है। बता दें कि लकी आॅरेबॉय की पत्नी  आप के टिकट पर नगर निकाय का चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, चुनाव में वे हार गई थीं। पुलिस स्थानीय लोगों से इस वारदात के बारे में जानकारी कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।