जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा से वाया आगरा एक्सप्रेस वे बस से जा रहे यात्रियों को क्या पता था कि वे बिना किसी गलती के काल के गाल में साा जाएंगे। उनकी गलती बस इतनी थी कि वे मथुरा में वॉशरूम के लिए बस से नीचे उतरे थे। इसी दौरान बेलगाम कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया जिससे सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शनिवार तड़के करीब पौने तीन बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार एक बस नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। शनिवार तड़के बस रुकने पर यात्री उतरकर लघु शंका के लिए जा रहे थे। तभी एक कंटेनर ने यात्रियों को कुचल दिया। इसमें छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने दबे हुए लोगों को कंटेनर के नीचे से निकाला। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। हाइवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों को हादसो की जानकारी दे दी गई है।
मृतकों में औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवन निवासी देवेश, कन्नौज के गणे कश पुरवा निवासी असलम और दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष शामिल है। वहीं दो अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है। वहीं औरेये जिले के बेला निवासी अमर दुबे घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





