एआई समिट में नहीं नहीं आएंगे बिल गेट्स

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स दिल्ली में आयोजित  एआई समिट में आज नहीं आएंगे। उन्हें आज ही इस कार्यक्रम में भाषण देना था, लेकिन उससे ठीक पहले ही उनके कार्यालय की ओर से उनके नहीं आने की जानकारी दी गई है। पहले भी कयास लग रहे थे कि शायद वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचेंगे। इस संबंध में गेट्स फाउंडेशन की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। यह भी बताया गया है कि बिल गेट्स के स्थान पर अंकुर तोरा स्पीच देंगे। वह भी बिल गेट्स फाउंडेशन से ही जुड़े हैं। माना जा रहा है कि एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम था और वह विवादों में थे। इसी के चलते ऐसी स्थिति पैदा हुई है। हालांकि, एआई समिति में अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां उड़न टैक्सी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।