दुनिया में बढ़ती मुस्लिम आबादी पर बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। दुनिया में बढ़ती मुस्लिम आबादी पर बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी रिसर्च फर्म प्यू रिसर्च के साथ प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने बड़ी भविष्यवाणी की थी। बाबा वेंगा के अनुसार 2043 तक यूरोप में मुस्लिम शासन स्थापित हो सकता है। वहीं प्यू रिसर्च के अनुसार भारत में 7 गुना तेजी से मुस्लिम आबादी बढ़ रही है। अमेरिकी रिसर्च फर्म प्यू रिसर्च ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। जिसमें अनुमान लगाया गया कि 2050 तक भारत में दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक भारत की कुल आबादी 166 करोड़ के आसपास होगी। इसमें हिंदू आबादी 1.3 अरब और मुस्लिम आबादी 31 करोड़ तक पहुंच सकती है। बता दें कि इस समय तक, दुनिया की कुल मुस्लिम आबादी का 11 फीसदी अकेले भारत में है। वर्तमान में दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी इंडोनेशिया में है। प्यू रिसर्च की मानें तो 2050 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम-बहुल देश बन सकता है। यह आज के मुकाबले 7 गुणा ज्यादा होने का अनुमान है। 2001 से 2011 के बीच भारत में जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ी है। इसमें सबसे तेजी से मुस्लिम आबादी 25 फीसदी बढ़ी है। ये आंकड़ा सभी समुदायों में सबसे ज्यादा है। हिंदू आबादी बढ़ने की रफ्तार 17 फीसदी से भी कम दर्ज की गई। 1951 से लेकर 2011 तक मुस्लिम आबादी में 386 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जो 3 करोड़ 54 लाख से  बढ़कर 17.22 करोड़ हो गई। वहीं हिंदू आबादी 30 करोड़  35 लाख से बढ़कर  2011 में 96 करोड़ 62 लाख हो गई।  बता दें कि मौजूदा वक्त में दुनिया की कुल आबादी 800 करोड़ है। इसमें 200 करोड़ लोग इस्लाम धर्म को मानने वाले हैं। इसका सबसे मुख्य कारण ये है कि पूरी दुनिया में 57 देश मुस्लिम है, जहां इस्लामिक धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। वहीं बाबा वेंगा जो एक प्रसिद्ध भविष्यवक्ता थीं ने 2043 तक यूरोप में मुस्लिम शासन के बारे में चौंकाने वाली भविष्यवाणी की थी। यह भविष्यवाणी यूरोप में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों के संदर्भ में प्रमुख रूप से देखी जा रही है। पिछले कुछ दशकों में, यूरोप में मुस्लिम आबादी का तेजी से बढ़ी है। इसका मुख्य कारण उच्च जन्म दर है। बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि यूरोप में इटली वह देश हो सकता है, जहां इस्लामिक शासन की शुरूआत सबसे पहले हो सकती है। यह विचार उनके समर्थकों के बीच काफी चर्चा का विषय बन चुका है। इटली में मुस्लिम आबादी में इजाफा हो रहा है। बता दें कि बाबा वेंगा ने अपने जीवन में कई सटीक भविष्यवाणियां कीं, जिनकी वजह से उन्हें एक महान दिव्यदर्शी के रूप में पहचाना गया। उनके अनुयायी उनकी भविष्यवाणियों को वास्तविक मानते हैं। जबकि आलोचक इसे संयोग और अटकलें मानते हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी है कि 2043 तक यूरोप में मुस्लिम शासन स्थापित हो सकता है। इस भविष्यवाणी ने लोगों को हैरान कर दिया था। अब यूरोप में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों को देखते हुए यह सच मानी जा रही है।