समसामयिकी: देश दुनिया के बारे में जाने जरुरी बातें

क्या आप जानते हैं ?

* वैदिक काल में चिनाब नदी को किस नाम से जाना जाता था ?
-  अस्किनी
* गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
- 563 ई.पू.
* भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत कौन थे?
-संत कबीर
*दिल्ली को भारत की राजधानी कब बनाया गया ?
-1911
*मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई ?
- 1906
* भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई ?
- 1885
*  विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग कौन सा है ?
-  ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग
* बिजली का आविष्कार किसने किया ?
-बेंजामिन फ्रैंकलिन
* भारत कितने देशों के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है ?
-7
* सुंदरबन डेल्टा किस भारतीय राज्य में स्थित है ?
- पश्चिम बंगाल
*  भारत में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है ?
- वुलर झील, जम्मू और कश्मीर
*  किस शहर को “भारत का प्रवेश द्वार” कहा जाता है ?
- मुंबई
*  श्वसन के दौरान सर्वाधिक मात्रा में ली गई गैस होती है ?
- नाइट्रोजन
*  मानव त्वचा का अध्ययन करने वाली विज्ञान क्या कहलाती है ?
- डर्मेटोलॉजी
*कौन से अनुच्छेद के तहत भारत में समान नागरिक संहिता लागू है ?
- अनुच्छेद 44
* सी.टी. स्कैन करने में किन किरणों का उपयोग किया जाता है ?
- एक्स किरणें
* रडार में किस प्रकार की तरंगें होती हैं ?
-  विद्युत चुम्बकीय तरंगें
* दीनदयाल अंत्योदय योजना  किस क्षेत्र के साथ जुड़ी हुई है ?
-  कौशल विकास
* विक्रम भाई साराभाई अंतरिक्ष केंद्र स्थित है ?
- तिरुवनंतपुरम
* पृथ्वी की लगभग कितनी प्रतिशत भूमि कृषि योग्य है ?
- 20%
* सचिन तेंदुलकर ने अपना 100 वां शतक किसके खिलाफ लगाया ?
- बांग्लादेश

....................................................................................................................................................................
सामयिकी

* हाल ही में DRDO ने INS अरिघाट से K-4 बैलिस्टिक परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किस शहर से किया ?
- विशाखापट्टनम  
*  हाल ही में अटल कैंटीन योजना किस शहर में शुरू की गई ?
- दिल्ली
*  हाल ही में भारत के पहले PPP मॉडल मेडिकल कॉलेजों की आधारशिला किस राज्य में रखी गई ?
- मध्य प्रदेश
*  हाल ही में वर्ष 2026 के लिए किम्बरली प्रोसेस का अध्यक्ष कौन सा देश चुना गया ?
- भारत
*  राष्ट्रपति द्वारा संविधान का नया संस्करण किस भाषा में जारी किया गया ?
-  संथाली
*  किस राज्य सरकार ने अपने सभी सरकारी स्कूलों में अखबार पढ़ना अनिवार्य किया है ?
- उत्तर प्रदेश
*  अटल समिति न्यास का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है ?
- एम. वेंकैया नायडू
* वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा कितने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए गए ?
- 20
*  दुनिया के सबसे बड़े वाणिज्यिक संचार उपग्रह ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ किस देश से संबंधित है जिसे हाल ही में ISRO ने लॉन्च किया है ?
- अमेरिका
*  हाल ही में किसे मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च विज्ञान पुरस्कार – विज्ञान रत्न से सम्मानित किया गया ?
- जयंत विष्णु नार्लीकर
....................................................................................................................................................................                                                                                                                                                                                                                                                                                             - ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह का सफल

वाणिज्यिक प्रक्षेपण
24 दिसंबर 2025 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने सबसे भारी प्रक्षेपण यान LVM3-M6 के जरिए अमेरिकी कंपनी AST स्पेस मोबाइल का अगली पीढ़ी का संचार उपग्रह ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

मुख्य तथ्य:
- प्रक्षेपण विवरण : उपग्रह को भारतीय समयानुसार सुबह 8:55 बजे प्रक्षेपित किया गया और लगभग 15 मिनट की उड़ान के बाद इसे लक्षित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। LVM3-M6 मिशन के तहत ब्लू बर्ड ब्लॉक-2स्पेसक्राफ्ट को निर्धारित कक्षा में अत्यधिक सटीकता के साथ स्थापित किया गया।
- कक्षा और मिशन उद्देश्य: ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 मिशन वैश्विक निम्न पृथ्वी कक्षा (LEO) नक्षत्र का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सीधे मोबाइल फ़ोन पर सैटेलाइट-आधारित 4G/5G वॉइस व वीडियो कॉल, टेक्स्ट, स्ट्रीमिंग और डेटा कनेक्टिविटी “हर जगह, हर समय” उपलब्ध कराना है।
- वाणिज्यिक व्यवस्था: यह मिशन इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) और अमेरिकी एएसटी स्पेस मोबाइल (एएसटी एंड साइंस, एलएलसी) के बीच वाणिज्यिक शाखा के तहत उद्यम हुए।
-LVM3 की उड़ानें: LVM3-M6,LVM3 की छठी ऑपरेशनल उड़ान तथा ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 मिशन के लिए तीसरा समर्पित वाणिज्यिक प्रक्षेपण है; LVM3 अब तक आठ लगातार सफल उड़ानें पूरी कर चुका है, जिनमें चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 जैसे महत्त्वपूर्ण मिशन शामिल हैं।

...........................................................................................................................
      -  अंजदीप

22 दिसंबर, 2025 को भारत की समुद्री सुरक्षा और स्वदेशी रक्षा विनिर्माण को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, भारतीय नौसेना को ‘अंजदीप’ प्राप्त हुआ, जो एक पनडुब्बी रोधी शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW) है। यह प्राप्ति नौसेना के युद्धपोत निर्माण में आत्मनिर्भरता और तटीय रक्षा तैयारियों को बढ़ाने की दिशा में एक और मील का पत्थर है।

मुख्य तथ्य:

-परियोजना संरचना: ASW SWC परियोजना GRSE और L&T शिपयार्ड, कट्टूपल्ली के बीच सार्वजनिक–निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर कार्यान्वित हो रही है।
-तकनीकी विशेषताएं: लगभग 77 मीटर लंबाई वाले ये ASW SWC जल-जेट द्वारा प्रेरित सबसे बड़े भारतीय युद्धपोत हैं, जिनमें अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी एंटी-सबमरीन रॉकेट और शैलो-वॉटर सोनार लगे हैं, जो पनडुब्बी-रोधी अभियानों, तटीय निगरानी और माइन बिछाने की क्षमता बढ़ाएंगे।
-नामकरण: ‘अंजदीप’ का नाम कर्नाटक के कारवार तट के समीप अंजदीप द्वीप पर रखा गया है और यह 2003 में डिकमीशन हुई पेट्या-श्रेणी की कॉर्वेट पूर्व ‘आईएनएस अंजदीप’ का पुनर्जन्म है।
-निर्माण उपलब्धि: इस डिलीवरी के साथ GRSE ने एक वर्ष में नौसेना को पांच युद्धपोत सौंपने की उपलब्धि हासिल की। ‘अंजदीप’ शिपयार्ड द्वारा निर्मित 115वां युद्धपोत तथा नौसेना को सौंपा गया 77वां पोत है, जिसे पूर्वी नौसैनिक कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (टेक्निकल) रियर एडमिरल गौतम मरवाहा, VSM द्वारा स्वीकार किया गया।
-आत्मनिर्भरता: 30 मिमी स्वदेशी नौसैनिक गन और 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री से सुसज्जित ‘अंजदीप’ आत्मनिर्भर भारत और घरेलू रक्षा विनिर्माण तंत्र की बढ़ती क्षमता का उदाहरण है।