मुर्शिदाबाद हिंसा में बड़ा खुलासा
ब्लड कैंसर में मिली बड़ी कामयाबी
मार्निंग 50 न्यूज : 21 मई
1-
पाकिस्तान को बेनकाब करने की कूटनीतिक मुहिम आज से शुरू
श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में पहला सर्वदलीय दल यूएई होगा रवाना
2-
मिसाइल हमले से बचाने के लिए गोल्डन डोम बनाने की तैयारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐतिहासिक ऐलान
3-
पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी हमजा पर जानलेवा हमला
फायरिंग में गंभीर रूप से घायल, गिन रहा अंतिम सांसें
4-
पाकिस्तानी जासूस से मिलिट्री इंटेलिजेंस ने की छह घंटे पूछताछ
ज्योति के कई बैंकों में खाते, विदेशी मुद्रा में भी किया लेन-देन
5-
भारत-पाक तनाव के समय पीआईओ के संपर्क में थी ज्योति
खुफिया जानकारी साझा की या नहीं, इस पर साधी चुप्पी
6-
बंगाल के मुर्शिदाबाद हिंसा पर हाईकोर्ट की समिति ने दी रिपोर्ट
कहा, हिंदुओं को बनाया गया निशाना, पुलिस बनी मूकदर्शक
7-
रक्त कैंसर पर भारत के डॉक्टरों ने हासिल की बड़ी कामयाबी
नौ दिन में खत्म होगी बीमारी, क्लिनिकल ट्रायल सफल
8-
आॅपरेशन सिंदूर के तहत जम्मू-कश्मीर में टी-72 टैंक तैनात
मिसाइल गिराने में सक्षम, घुसपैठ को सील करना मकसद
9-
आॅपरेशन सिंदूर में तबाह चीनी मिसाइल के मलबे की डिमांड
यूएस समेत 7 देशों ने भारत से मांगा, जानना चाहते हैं तकनीक
10-
यूपी के चिड़ियाघर और इटावा का लायन सफारी 27 तक बंद
बर्ड फ्लू की समीक्षा के बाद लिया जाएगा आगे का फैसला
11-
महाराष्ट्र में सीजेआई गवई स्थायी राजकीय अतिथि नामित
देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने जारी किया प्रोटोकॉल
12-
टाइम ने 2025 की 100 परोपकारी लोगों की सूची की जारी
अंबानी दंपती, अजीम प्रेमजी जैसे दिग्गजों का नाम शामिल
13-
खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति पर उठाए सवाल
कहा, 11 साल में की 72 देशों की 151 यात्राएं, क्या मिला
14-
अब जीमेल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का टूल देगा जवाब
ट्रांसलेशन सपोर्ट के साथ हिंदी-फारसी में बात होगी आसान
15-
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज ने रिटायरमेंट से 13 दिन पहले छोड़ा पद
कहा, गलत इरादे से किया तबादला, माफ नहीं करेगा भगवान
16-
कानपुर से पानीपत जा रही बस में हाईवे पर अचानक लगी आग
60 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, सामान जलकर खाक
17-
उपराज्यपाल सिन्हा ने यूनिफाइड कमांड के साथ की बैठक
आतंक मुक्त अमरनाथ यात्रा के इंतजाम के दिए निर्देश
18-
मुरादाबाद से गिरफ्तार शहजाद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
बड़े आतंकी हमले की साजिश, युवाओं को भेजा पाकिस्तान
19-
बीजेपी आईटी सेल प्रमुख और अर्णब गोस्वामी पर केस दर्ज
जघन्य और आपराधिक अभियान चलाने का लगा आरोप
20-
यूपी की नौकरशाही में देर रात किया गया बड़ा बदलाव
हरदोई, बलिया सहित कई जिलों के डीएम के तबादले
21-
रुबियो ने चीन में व्यापार प्रथा के दुरुपयोग का किया दावा
तकनीक चोरी-फेंटेनाइल की बाढ़ जैसे आरोप भी लगाए
22-
देश में खाद्यान्न की महंगाई से अभी मिलती रहेगी राहत
रिपोर्ट में दावा, आगामी महीनों में नहीं सताएंगे बढ़े दाम
23-
अब सोलर पैनल पर मिलेगी 1 लाख 8 हजार की सब्सिडी
दिल्ली कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई और अहम फैसले
24-
दिल्ली में कूड़ा उठाने के लिए यूजर चार्ज की वसूली स्थगित
संपत्ति करदाताओं के लिए सेटलमेंट योजना की घोषणा
25-
संकटमोचन मंदिर के महंत के घर चोरी के मामले में कार्रवाई
पुलिस से मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, छह गिरफ्तार
26-
सीएम योगी ने विकास के साथ अच्छी कानून व्यवस्था का किया दावा
बोले, कोई दुस्साहस करता है तो अगले चौराहे पर मिलते हैं यमराज
27-
दिल्ली की श्रम विहार कॉलोनी पर चलेगा बुलडोजर
हाईकोर्ट ने डीडीए को दी अतिक्रमण हटाने की मंजूरी
28-
उत्तर प्रदेश में जुलाई माह में लगेंगे 35 करोड़ पौधे
लखनऊ मंडल में सर्वाधिक चार करोड़ होगा पौधारोपण
29-
जल्द ही मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड शुरू करेगा आंदोलन
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ फिर से बनाई रूपरेखा
30-
मोदीनगर में छोटे भाई ने हिस्ट्रीशीटर बड़े भाई को मारी गोली
बड़ा भाई मां को देता था गाली, छोटे भाई की पत्नी पर थी बुरी नजर
31-
यूपी में शिक्षामित्रों के बहिष्कार के बीच आज से समर कैंप
प्राइमरी के बाद अब माध्यमिक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित
32-
एनसीआर में बनेंगे 16 रेल ओवर ब्रिज और रेल अंडर ब्रिज
रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों की बेरोकटोक होगी आवाजाही
33-
आज से दिल्ली सरकार के अस्पतालों की शुरू होगी जांच
सुविधाओं की होगी पड़ताल, रिपोर्ट के आधार पर बनेगी नीति
34-
उत्तराखंड में अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी राहत
बायोमीट्रिक के साथ अब मोबाइल से भी लगेगी हाजिरी
35-
देहरादून से छह बांग्लादेशी नागरिक और गिरफ्तार
केंद्र और राज्य एजेंसियों की कार्रवाई में मिली कामयाबी
36-
गुप्तकाशी से केदारनाथ तक प्रशासन बरत रहा सतर्कता
बारिश और खराब मौसम के अलर्ट पर यात्रियों की मॉनिटरिंग
37-
आग बुझाने की चल रही थी मॉक ड्रिल, जल गया जंगल
हिमाचल में सैकड़ों पौधे जलकर राख, जांच की उठी मांग
38-
कोलकाता नहीं, अब पालमपुर से कांगड़ा चाय की सप्लाई
जिले में बेयर हाउस खोलने की तैयारी में हिमाचल सरकार
39-
150 की जगह 45 में बिक रही जम्मू-कश्मीर में तैयार चेरी
कीमतों में गिरावट से बागवान परेशान, नहीं मिल रहे खरीदार
40-
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को आज से मिलेगा पानी
बीबीएमबी का नया सर्कल लागू, सीएम मान पहुंचेंगे नंगल
41-
हरियाणा में निजी स्कूलों को सीटें दिखाने की बढ़ाई समय सीमा
23 तक मोहलत, आरटीआई कानून के तहत लागू होगा नियम
42-
अशोका यूनिवर्सिटी पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का दावा
रेणु भाटिया बोलीं, सेनेटरी पैड की जगह लगी कंडोम वेंडिंग मशीन
43-
गया में एसएसपी आॅफिस के पीछे चल रहा था धंधा
चायवाले के घर से शराब बरामद, दो सिपाही भी गिरफ्तार
44-
सासाराम में शादी करने कोर्ट पहुंचे होने वाले समधी और समधन
दोनों परिवारों में चलने लगे जूते-चप्पल, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
45-
बरेली जिले के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिले एसी हेलमेट
सड़क-चौराहों पर तेज धूप और गर्मी में अब नहीं तपेगा सिर
46-
झारखंड शराब घोटाले में विनय चौबे पर शिकंजा
एंटी करप्शन ब्यूरो ने आईएएस अधिकारी को किया गिरफ्तार
47-
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
दक्षिण और पश्चिम दिल्ली में 3285 मेगावॉट तक पहुंची डिमांड
48-
चेन्नई पर जीत के साथ राजस्थान का आईपीएल सफर समाप्त
युद्धवीर-आकाश के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बिखेरी चमक
49-
चेन्नई ने पहले 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए
जवाब में राजस्थान ने 18वें ओवर में हासिल की जीत
50-
आईपीएल में आज मुंबई और दिल्ली के बीच होगा मुकाबला
जीती तो प्लेआॅफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी एमआई





