व्हाट्सएप पर अब नया फीचर, 13 साल के कम उम्र के बच्चों के खातों पर अभिभावकों की रहेगी नजर

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने बच्चों की आॅनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर का नाम पैरेंट्स मैनेजमेंट एकाउंटस रखा गया है। है, जिसे खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इसके जरिए माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चों के व्हाट्सएप अकाउंट की गतिविधियों और प्राइवेसी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकेंगे। आज के समय में बच्चे और किशोर बड़ी संख्या में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार उन्हें अनजान लोगों के मैसेज या अनुचित कंटेंट का सामना करना पड़ सकता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ने यह नया सुरक्षा फीचर शुरू किया है।
मेटा ने पेश किया नया फीचर


मेटा के स्वामित्व वाले संदेश मंच व्हाट्सएप ने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत अभिभावकों की कड़ी निगरानी में छोटे बच्चों को इस मंच का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी। यह कदम संदेश मंच की नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इस मंच के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 13 वर्ष (कुछ क्षेत्रों में इससे अधिक) रखी गई थी।
सुझावों के आधार पर तैयारी

व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में कहा,परिवारों व विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार पर अभिभावक-नियंत्रित खातों की नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके तहत माता-पिता या अभिभावक छोटे बच्चों के लिए व्हाट्सएप खाता बना सकेंगे और उनके उपयोग को केवल संदेश भेजने तथा कॉल करने तक सीमित कर सकेंगे। कंपनी के अनुसार, अभिभावक बच्चों की संपर्क सूची नियंत्रित कर सकेंगे, हालांकि संदेशों की सामग्री एंड टू एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी। नई नियंत्रण व्यवस्था और अन्य सेटिंग को अभिभावक पिन के माध्यम से सुरक्षित किया जाएगा और केवल माता-पिता ही गोपनीयता संबंधी सेटिंग को देख या बदल सकेंगे। कंपनी ने बताया कि यह सुविधा फिलहाल चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है।