जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को जो डर सता रहा था, वह अब खुशी में बदल गया है। जैसे भी भारतीय टीम विजयी हुई खुशी के मारे लोग झूमने लगे। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह बना ली। बता दें कि इससे पहले रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल साउथ अफ्रीका को हराकर जीत लिया था। टीम इंडिया बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम बन गई है। इस लिस्ट में पाकिस्तान भी मौजूद है। बता दें कि सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के लिए 254 रनों का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 246 रन बना पाई। टीम इंडिया ने 7 रनों से यह मैच जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

बता दें कि फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहले ही अपनी जगह पक्की कर ली थी। भारत का यह टी20 वर्ल्ड कप में बैक टू बैक दूसरा फाइनल है। टीम इंडिया से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका यह कारनामा कर चुके हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 2007 और 2009 में बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेले थे। 2007 में उन्हें भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2009 में पाकिस्तान ट्रॉफी उठाने में कामयाब रहा था।

वहीं, श्रीलंका ने 2012 और 2014 में लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल खेले थे। 2012 में श्रीलंका को हार मिली थी। जबकि, 2014 में भारत को हराकर श्रीलंका ने खिताब जीत लिया था। टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने का मौका है। भारत अगर 8 मार्च को होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड को हराता है तो उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।





