जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला ग्रुप 1 का सुपर 8 गेम भारत और जिम्बाब्वे दोनों के लिए बहुत अहम है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें सेमीफाइनल बने रहने के लिए करो या मरो के मूड में होंगी। आज के मैच को लेकर भारत अलग तरह के दबाव में है। भारतीय टीम यह चाहेगी कि आज के मैच में साउथ अफ्रीका जीते, ताकि बाद में भारतीय टीम वेस्टइंडीज को आसानी से हरा दे।

बता दें कि वेस्टइंडीज का नेट रन रेट 5 के पार है। वहीं अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 है। चूंकि, भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है और अपने घर पर खेल रही है। जाहिर सी बात है ऐसे में भारतीय टीम पर दोहरा दबाव है। साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.800 है। ऐसे में सूर्या ब्रिगेड चाहेगी कि उनके पक्ष में ही समीकरण रहें। वेस्टइंडीदज की अफ्रीका पर जीत से भारत का सेमीफाइनल समीकरण गड़बड़ा जाएगा। बता दें कि सुपर 8 में आज का मुकाबला दोपहर 3 बजे वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में है।





