16 अप्रैल 2026 की 50 प्रमुख खबरें

1
आज से से तीन दिवसीय संसद सत्र की शुरुआत
तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी मोदी सरकार
2
संसद में महिला आरक्षण कानून विधेयक लाएगी सरकार
2029 तक आरक्षण कानून को लागू करना सरकार का लक्ष्य
3
परिसीमन के बाद  850 हो जाएगी लोकसभा सांसदों की संख्या
तीनों विधेयकों के विरोध में विपक्ष, जोरदार हंगामे के आसार
4
होर्मुज में नाकेबंदी से ईरान पर शिकंजा कस रहा अमेरिका
यूएस की नौसेना ने ईरानी जहाज को खदेड़ा, क्षेत्र में तनाव
5
अमेरिका ने होर्मुज को घेरा तो चीन ने भी चली अपनी चाल
साउथ चाइना सी पॉइंट पर पाबंदी, बढ़ेगा अमेरिका से टकराव
6
भारत यात्रा पर आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
क्रेमलिन ने की पुष्टि, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
7
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में होगी अगली बैठक
कैरोलिन बोलीं, युद्ध विराम आगे बढ़ाने का नहीं किया अनुरोध
8
ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर बोले आईएईए प्रमुख
कहा, तेहरान बेहद महत्वकांक्षी, भ्रम में न पड़े अमेरिका
9
खाड़ी में संकट गहराया तो भारत पर पड़ेगा असर
10 अरब डॉलर तक का हो सकता है नुकसान 
10
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा
बोलेरो और लॉरी की टक्कर में आठ तीर्थयात्रियों की मौत
11
यूपी के प्रयागराज में में ट्रेन से कटकर पांच लोगों की मौत
ट्रेन के रुकने के बाद अनावश्यक रूप से उतरे थे सभी 
12
एमसीडी में 29 अप्रैल को होगा महापौर चुनाव
उपमहापौर के लिए भी आज जारी होगी अधिसूचना
13
महाराष्ट्र के दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 
महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के समारोह में होंगी शामिल 
14
बंगाल में बाढ़ राहत के नाम पर करोड़ों के घोटाला का आरोप
गृहमंत्री अमित शाह बोले, सत्ता में आने पर पाई-पाई करेंगे वसूल
15
हावड़ा में शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में हंगामा
भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े, सामने आया वीडियो
16
पीओके में 70 से अधिक आतंकी लॉन्च पैड एक्टिव
800 दहशतगर्दों को भारत भेजने का संजो रहा ख्वाब
17
टीसीएस नासिक धर्मातरण मामले पर हंगामा बढ़ना तय
बजरंग दल का 16-17 अप्रैल को देशव्यापी प्रदर्शन का एलान
18
अमरावती में नाबालिगों के शोषण मामले में बड़ा एक्शन
आरोपी अयान तनवीर अहमद के घर पर चला बुलडोजर
19
180 लड़कियों के यौन शोषण में अब तक चार गिरफ्तार
एसआईटी गठित, अन्य आरोपियों की भी तलाश तेज
20
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की संस्था को केंद्र की मंजूरी
अब विदेशों से आधिकारिक रूप से दान ले सकेगी संस्था